फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ANM center of Dhwani village fell into disrepair due to lack of maintenance

Jhansi News: देखरेख के अभाव में जर्जर हुआ ध्वानी गांव का एएनएम सेंटर

Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ANM center of Dhwani village fell into disrepair due to lack of maintenance
चिरगांव। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्रामीण स्तर पर एएनएम सेंटर बनाये गए थे। जहां पर ग्रामीणों को टीकाकरण समेत प्राथमिक उपचार मिल सके, लेकिन ध्वानी गांव में बने सेंटर की हालत बहुत खराब है। देखरेख न होने के कारण वह जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से सेंटर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड चिरगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ध्वानी में करीब पंद्रह वर्ष पूर्व मातृ शिशु परिवार कल्याण उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। इसमें कमरे, आवास व शौचालय बनाए गए थे। लेकिन जब से एएनएम सेंटर बना है, उसमें अब तक कोई नहीं बैठा है। इस कारण भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। भवन का गेट टूटा हुआ है, कमरों में भूसा भरा है और शौचालय चोक पड़े हैं। हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा गायब है। ऐसी हालत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात एएनएम को गांव के प्राइमरी स्कूल में बैठकर टीकाकरण का कार्य करना पड़ता है ।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह दांगी प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत ध्वानी एवं घुसगुवां गांव आते हैं, जिनकी आबादी करीब तीन हजार के आसपास है। इस क्षेत्र में कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। एएनएम सेंटर जर्जर हेा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनता नहीं है। गांव में तैनात एएनएम स्कूल में बैठकर टीकाकरण करती हैं। अगर भवन की मरम्मत करा दी जाए तो स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकता है।

-----------------------------------
ध्वानी गांव के बुजुर्ग जयराम पाल का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से ग्रामीणों को छह किलोमीटर दूर चिरगांव इलाज के लिए जाना पड़ता है । अगर यह सुविधा गांव में हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी ।
-----------------------------------
यह एएनएम सेंटर गांव के बाहर बना है। सुरक्षा की दृष्टि से केाई कर्मचारी उसमें रहना नहीं चाहता है। अब वहां पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नए भवन का निर्माण हो चुका है। जल्द ही सीएचओ की तैनाती हेागी, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सयकेगा।
-डॉ राजेश सिंह, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed