फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animals collide with Chambal Express, train delayed by 20 minutes

चंबल एक्सप्रेस से टकराए जानवर, 20 मिनट लेट हुई ट्रेन

Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Animals collide with Chambal Express, train delayed by 20 minutes
झांसी। बरुआसागर और निवाड़ी स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार सुबह चंबल एक्सप्रेस की चपेट में पांच जानवर आ गए। जानवरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना के कारण ट्रेन 20 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे आगरा कैंट से हावड़ा जाने वाली 04976 चंबल सुपरफास्ट एक्सप्रेस बरुआसागर से निवाड़ी के बीच दौड़ रही थी। इसी बीच चालक को पटरियों के बीच 15 से 20 अन्ना जानवर चलते दिखाई दिए। चालक ने हॉर्न बजाना शुरू किया, लेकिन अंतिम समय तक पांच जानवर इंजन की चपेट में आ गए। इंजन से टकराने के बाद जानवर इधर-उधर पटरियों के पास गिर गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक को ट्रेन मौके पर रोकनी पड़ी। सह चालक ने इंजन की जांच की। आसपास मौजूद रेल कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन 20 मिनट लेट हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed