{"_id":"699cbaf6d18418f251004178","slug":"animal-collides-with-vande-bharat-right-side-of-engine-damaged-jhansi-news-c-11-jhs1019-745313-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वंदे भारत से टकराया पशु, इंजन का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वंदे भारत से टकराया पशु, इंजन का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे पटरी पर घूम रहे आवारा पशु के टकराने से वंदे भारत के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा भोपाल मंडल में होने के कारण ट्रेन की झांसी में जांच कराई गई। इंजन ठीक होने के कारण गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया।
रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदे भारत (20171) झांसी आ रही थी। तभी पटरी पर घूम रहा पशु गाड़ी के इंजन से टकरा गया। चालक ने ट्रेन रोककर इंजन की जांच की। इंजन के दाहिने किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर गाड़ी के आने पर अफसरों ने इंजन की जांच की। चालक ने बताया कि गाड़ी सोराई व सुमेर के बीच पशु से टकराई थी। इंजन ठीक होने पर अफसराें ने ट्रेन को रवाना किया। संवाद