फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry youth climbed on the tank as the complaint of dirty water was not resolved

Jhansi News: गंदे पानी की शिकायत दूर न होने से नाराज युवक टंकी पर चढ़े

Sun, 15 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Angry youth climbed on the tank as the complaint of dirty water was not resolved
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जल संस्थान की लापरवाही से रक्सा समेत आसपास के कई इलाकों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। इससे नाराज दो युवक पानी की टंकी पर जा चढ़े। करीब एक घंटे तक तमाशा होता रहा। जल संस्थान के अफसर मौके पर पहुंचे। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रक्सा समेत आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों में करीब एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। पिछले सप्ताह उन लोगों ने जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गंदे पानी से पेट की बीमारी हो रही है। निवासी महेंद्र सिंह परमार एवं मनीष तिवारी शनिवार दोपहर में पानी की टंकी पर जा चढ़े। आसपास के लोग भी जमा हो गए। रक्सा पुलिस भी पहुंची। युवकों के कहने पर जल संस्थान के अभियंताओं को बुलाया गया। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि जल संस्थान के अफसरों ने जल्द समस्या का निदान कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

इनसेट
सांसद एवं विधायक के खिलाफ निकाली भड़ास
टंकी पर चढ़े दोनों युवकों ने सांसद एवं विधायक के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। युवकों ने कहा कि जनता कई महीने से गंदा पानी पी रही है। कई बार सांसद एवं विधायकों से भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी मनमाने तरीके से काम करते हैं। पूरी गर्मी बीत जाने के बाद भी टैंकर नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जलापूर्ति का पानी पीने को राजी नहीं हुए अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने उनको गंदे पानी की समस्या के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने पाइप लाइन से आ रहा पानी अधिशासी अभियंता को भी पीने के लिए कहा, लेकिन समस्या का निदान कराने की बात कहते हुए जल संस्थान अभियंता ने उसे पीने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed