फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry husband hanged due to wife went Maternal home in happening dispute were married some time ago 

झांसी: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने लगाई फांसी, कुछ समय पहले दोनों का हुआ था विवाह 

Thu, 28 Oct 2021 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 01:39 AM IST
सार

परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। इसके बाद बुधवार सुबह उसकी पत्नी अचानक अपने मायके मऊरानीपुर चली गई। इस बात से संतोष काफी नाराज हो गया। 

विज्ञापन
Angry husband hanged due to wife went Maternal home in happening dispute were married some time ago 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी में थाना नवाबाद के राजपूत कॉलोनी निवासी एक युवक पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मूल रूप से थाना उल्दन के बंगरा गांव निवासी संतोष अहिरवार (30) पुत्र रामनरेश शिवाजी नगर में राममिलन यादव के यहां परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। जीवन-यापन के लिए वह राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को संतोष का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। इसके बाद बुधवार सुबह उसकी पत्नी अचानक अपने मायके मऊरानीपुर चली गई। इस बात से संतोष काफी नाराज हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है वह अपने कमरे में चला गया। परिवार के दूसरे लोग अपने कामकाज में व्यस्त हो गए। जब काफी देर तक संतोष कमरे से बाहर नहीं निकला तब परिजन उसके कमरे में पहुंचे। कमरा भीतर से बंद था। खिड़की से देखने पर संतोष पंखे पर दुपट्टा के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में विश्वविद्यालय चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, रोते-बिलखते हुए परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। परिजन विवाद की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed