फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry women threw out the liquor boxes from the shop

Jhansi News: नाराज महिलाओं ने दुकान से निकालकर बाहर फेंकीं शराब की पेटियां

Sun, 16 Mar 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Angry women threw out the liquor boxes from the shop

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दतिया गेट बाहर देसी शराब की दुकान में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आसपास रहने वाली महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध करते हुए अंदर से शराब की पेटियां निकालकर बाहर सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं का आरोप था कि यहां जुटने वाले शराबी फब्तियां कसते हैं। कई बार वह लोग विरोध कर चुकीं, लेकिन शराब की दुकान का दोबारा से आवंटन कर दिया गया।

इससे नाराज दर्जनों महिलाएं दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दुकान के बाहर जमा हो गईं। महिलाएं दुकान बंद करने के लिए नारे लगाने लगीं। कई महिलाएं दुकान के भीतर जा घुसीं। दुकान के अंदर से शराब की कई पेटियों को उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। महिलाओंं का आरोप है कि यहां आने वाले लोग घरों के अंदर ताक-झांक करते हैं। महिलाएं एवं लड़कियों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन




पिछली बार प्रशासन ने दुकान को खत्म कराने की बात कही थी। शराब की पेटियों के सड़क पर फेंकने से वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोग शराब का पाउच लेकर भाग गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंचीं। कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक, महिलाओं ने दुकान के अंदर तोड़फोड़ की है। अभी तक दुकान मालिक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed