फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry street shopkeepers protested against not being allowed to set up Gumti

Jhansi News: गुमटी न लगाने देने से नाराज पटरी दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2024 05:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Angry street shopkeepers protested against not being allowed to set up Gumti
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे दुकान न लगाने देने से नाराज दर्जनों फुटपाथ कारोबारियों ने नगर निगम पर प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है निगम ने यह जगह ठेकेदार को थमा दी। इससे उनकी रोजी रोटी पर संकट पैदा हो गया। उन्होंने ठेका रद्द कर पटरी कारोबारियों को वहां दुकान चलाने की इजाजत देने की मांग की है।
विज्ञापन

फुटपाथी पटरी दुकानदार संगठित मंडल के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए दुकानदारों ने कहा कि वह काफी समय से ओवर ब्रिज के नीचे खंभा नंबर 9 से 14 के बीच दुकानें चला रहे हैं। चुनाव के समय उनको नियमित करने का भरोसा दिलाया गया लेकिन, अब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार ने पहले इसे वेंडिंग जोन बनाया अब यहां उसने पार्किंग के लिए ठेकेदार को थमा दिया। इस दौरान सूर्य प्रकाश साहू, मनीष, अमर चौरसिया, शकील कुरैशी, प्रशांत, आसिफ खान, अरविंद, परवेज आलम, महेंद्र, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed