फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry merchants gheraoed due to increase in rent

किराया बढ़ने से नाराज व्यापारियों ने किया घेराव

Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Angry merchants gheraoed due to increase in rent
झांसी। नगर निगम की बारह सौ से अधिक दुकानों का किराया बढ़ाए जाने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए किराया बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अगुवाई में इलाइट चौराहा व्यापार मंडल, सुभाषगंज व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुबह अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर तिलक मार्केट में एकत्रित हुए। यहां से व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। निगम गेट पर व्यापारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारी महापौर रामतीर्थ सिंघल के पास पहुंचे। व्यापारियों ने किराया बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की। महापौर ने व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस संबंध में बैठक बुलाने की बात कही। इस दौरान पंकज शुक्ला, इलाइट चौराहा व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सुभाषगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय खुराना, गुड्डन अग्रवाल, किशन पंजाबी, आशीष बिरथरे, सुरेश, जमील अहमद, मोहम्मद अशफाक, गुलशन अरोरा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed