फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry Jal Sansthan contractors protested due to non-payment

Jhansi News: भुगतान न होने से नाराज जल संस्थान ठेकेदारों ने जताया विरोध

Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Angry Jal Sansthan contractors protested due to non-payment

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हैंडपंप, लीकेज, मोटर मरम्मत कार्य का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदारों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए काम ठप करने का अल्टीमेटम दिया। नाराज ठेकेदारों ने कहा कि पिछले करीब छह महीनों से उनकी ओर से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है।


भुगतान की मांग करने पर जल संस्थान अफसरों ने भी हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में वह गंभीर आर्थिक संकट में घिर गए। उनके पास अब मजदूरों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। झांसी डिवीजन के स्टोर में पीवीसी पाइप, क्लैंप, रबर सीट, नट, बोल्ट भी नहीं है। इससे काम करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान चंद्रप्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार यादव, निखिल साहू, गोविंद सिंह समेत अन्य जल संस्थान के ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed