फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry farmers blocked roads due to non-availability of urea

Jhansi News: यूरिया न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सड़कें की जाम

Tue, 09 Dec 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked roads due to non-availability of urea
गरौठा /टोड़ी फतेहपुर /मारकुआं। सोमवार को यूरिया न मिलने से आक्रोशित किसानों ने मऊरानीपुर-गरौठा और मऊरानीपुर–गुरसराय मार्ग पर जाम लगा दिया, जिनसे इन सड़कों का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद भी तमाम किसानों को यूरिया नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति मारकुआं पर सोमवार की सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन, घंटों इंतजार के बाद भी जब उन्हें यूरिया नहीं मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। किसानों ने नारेबाजी करते हुए मऊरानीपुर-गरौठा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तकरीबन चालीस मिनट तक यही स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया। इसके बाद भी तमाम किसान खाली हाथ ही रह गए। उन्हें टोकन देकर अलगी गाड़ी आने पर यूरिया उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को यूरिया वितरित किए जाने की सूचना पर पंडवाहा साधन सहकारी समिति पर सुबह से ही भारी संख्या में किसान जमा हो गए थे। लेकिन, सुबह ग्यारह बजे के बाद तक वितरण शुरू नहीं किया गया। किसानों की भीड़ अधिक होने और पुलिस की मौजूदगी न होने की वजह से समिति कर्मचारियों ने वितरण शुरू नहीं किया। इस पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दरम्यान तकरीबन पंद्रह मिनट तक सड़क का यातायात बाधित बना रहा। किसानों को मंगलवार को यूरिया दिए जाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद सभी किसान खाली हाथ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed