फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by the beating, the servant had murdered the businessman.

Jhansi News: पिटाई से नाराज नौकर ने की थी कारोबारी की हत्या

Wed, 31 Jul 2024 06:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating, the servant had murdered the businessman.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। युवा कारोबारी की हत्या कर फरार नौकर को पुलिस ने मंगलवार शाम झांसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 47 हजार रुपये समेत हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि कारोबारी उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। पैसे भी नहीं देता था। इससे नाराज होकर उसने रॉड मारकर हत्या कर दी।
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बा का आबिद मलिक (29) तलैया मोहल्ले में किराये के कमरे में अपने नौकर वसीम के साथ रहता था। सोमवार तड़के आबिद का अधजला शव कमरे से बरामद हुआ था। नौकर वसीम फरार था। आबिद के चाचा मो. हनीफ की तहरीर पर वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस के मुताबिक वसीम झांसी से भागने की फिराक में था। सर्विलांस के जरिये पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन मिल गई। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कोतवाली पुलिस ने उसे स्टेशन के बाहर से पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आबिद और वसीम हमउम्र थे। पूछताछ में वसीम ने बताया कि आबिद अक्सर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई। उसने घर जाने के लिए पैसे मांगे लेकिन, आबिद ने पैसे देने की जगह उसे बुरी तरह पीटा। दिन-रात काम कराने के बावजूद उसे पैसे नहीं देता था। सोमवार रात भी आबिद ने उसे बुरी तरह मारा। रात में आबिद के सोने पर वसीम ने लोहे की राॅड उसके सिर में दे मारी। आबिद लहूलुहान हो गया। इसके बाद अपनी शिनाख्त छिपाने के लिए अपने कपड़े आबिद के ऊपर रखकर जला दिए। यहां से वह दुकान गया और कैश बाक्स से 49 हजार रुपये निकाल लाया। कमरे में चाबी फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि वह सुबह ही स्टेशन पहुंच गया था। अपना फोन उसने दिल्ली जाने वाली ट्रेन में रख दिया। इस वजह से उसकी लोकेशन दिल्ली में दिखने लगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, आशीष कुमार, मोहित कुमार समेत अन्य शामिल रहे। मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला आबिद बड़ा बाजार में बाॅम्बे मेकअप बाजार सेल के नाम से कॉस्मेटिक एंड क्राॅकरी की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed