फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by lack of disclosure, SSP gives ultimatum to police officers

Jhansi News: खुलासे न होने से नाराज एसएसपी ने थानेदारों को दिया अल्टीमेटम

Sat, 21 Sep 2024 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Angered by lack of disclosure, SSP gives ultimatum to police officers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार को एसएसपी सुधा सिंह ने पहली क्राइम मीटिंग की। एसएसपी ने अब तक खुलासे न होने वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। जिन थानदारों ने अब तक खुलासे नहीं किए उनको अल्टीमेटम देते हुए एक सप्ताह में केस की हिस्ट्री तैयार करने को कहा। इन मामलों की निगरानी वह खुद भी करेंगी।
बता दें, अमर उजाला ने पिछले कुछ दिनों में उन घटनाओं की श्रृंखला प्रकाशित की, जिसमें कई साल बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी। इनमें हाईप्रोफाइल कमलेश यादव से लेकर गुरसराय में सराफा कारोबारी के बेटे की हत्या का मामला शामिल है। इन मामलों का पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। शुक्रवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मातहतों से इनका खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन

थानेदारों से एक सप्ताह में ऐसे मामलों की केस हिस्ट्री तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। इन मामले की वह भी सीधे निगरानी रखेंगी। लंबित एसआर मामलों की भी समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर कार्रवाई करने को कहा। थानास्तर पर हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी समेत भौतिक सत्यापन समेत टॉप टेन अपराधियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए। एसएसपी ने महिला उत्पीड़न एवं निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा की। आने वाले त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपीआरए गोपीनाथ सोनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय, सीओ सिटी राजवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed