फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi husband and wife quarrel wife consumed poison

Jhansi: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को लगा दी फटकार तो नीरजा ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 12:44 AM IST
सार

पति के फटकारने से नाराज होकर नीरजा ऊपर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब संजू कमरे में पहुंचा तब नीरजा अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी।

विज्ञापन
Jhansi husband and wife quarrel wife consumed poison
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति के फटकारने से नाराज पत्नी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, महिला के पिता ने ससुरालजनों पर संदेह जताया है।

विज्ञापन


बड़ागांव के अंतर्गत महेबा गांव निवासी संजू गुप्ता पिछले करीब सात माह से निवाड़ी में रह रहे थे। यहां उसने घर पर परचून की दुकान खोल ली थी। इससे परिवार का जीविकोपार्जन होता था। संजू के मुताबिक मंगलवार दोपहर दुकान पर एक ग्राहक आया था। संजू ने पत्नी नीरजा (30) को जाकर सामान देने के लिए कहा लेकिन, नीरजा ने इन्कार कर दिया। इससे संजू नाराज हो गया।

विज्ञापन

 

इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पति के फटकारने से नाराज होकर नीरजा ऊपर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब संजू कमरे में पहुंचा तब नीरजा अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी। यह देखकर वह घबरा उठा। वह तुरंत नीरजा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां नीरजा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। दो दिन से उसका इलाज चल रहा था लेकिन, बृहस्पतिवार उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर नीरजा के पिता लक्ष्मणदास भी मौके पर पहुंच गए। लक्ष्मणदास ने नीरजा की मौत को लेकर संदेह जताया। उनका कहना है घर में जहर कहां से आया, यह बात दामाद भी नहीं बता पा रहे। उधर, नीरजा की शादी के करीब 12 साल हो गए। परिवार में बेटा अंशुल (10) एवं अभिषेक (7) हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed