फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   And notes of five hundred thousand of today will be replaced

आज से बदले जाएंगे पांच सौ और हजार के नोट

Thu, 10 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
And notes of five hundred thousand of today will be replaced
currency news - फोटो : demo
बृहस्पतिवार से बैंकों में पांच सौ और हजार के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको एक फार्म भरना होगा, जिसके साथ आईडी प्रूफ की फोटो कापी जमा करनी होगी। चार हजार रुपये तक के पांच सौ व हजार के नोटों के बदले छोटे नोट मिल जाएंगे। बुधवार को बैंक इसकी तैयारियों में जुटे रहे। 
विज्ञापन

पांच सौ व हजार के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के साथ ही बुधवार को बैंकों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन, यह अवकाश केवल पब्लिक के लिए ही था, बैंकों में अंदर दिन भर काम चलता रहा। बैंक अधिकारी व कर्मचारी बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली नोट बदलने की प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नोट बदलने के लिए ज्यादातर बैंकों में अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की गई है। यह काउंटर सुबह दस बजे से शुरू हो जाएंगे। यहां पर नोट बदलने आने वाले लोगों को एक फार्म भरना होगा, जो बैंक से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें नाम, पता, आधार या अन्य कोई पहचान पत्र की संख्या आदि भरनी होगी। फार्म के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड में से किसी एक की फोटो कापी भी लगानी होगी। साथ ही उसकी मूल कापी भी दिखानी होगी। इसके बाद तत्काल चार हजार रुपये के छोटे नोट जारी कर दिए जाएंगे। एक बार में एक व्यक्ति के चार हजार रुपये तक के ही नोट बदले जाएंगे। अगले दिन वह व्यक्ति चाहे तो दुबारा नोट बदल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी कहीं से भी बदल सकेगा नोट 
नोट बैंक या पोस्ट आफिस की किसी भी शाखा से बदले जा सकेंगे। इसके लिए उस शाखा में आपका खाता होना जरूरी नहीं है। इसके लिए उक्त औपचारिकताएं जरूर पूरी करनी होंगी। 

जमा की सीमा नहीं, निकाल सकेंगे दस हजार 
आप अपने बैंक या पोस्ट आफिस खाते में आपके पास उपलब्ध पांच सौ व हजार के नोट बेधड़क जमा कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है। हालांकि, निकाल एक दिन में दस हजार और एक सप्ताह में बीस हजार ही पाएंगे। 

पीएनबी में पांच बजे तक खुलेंगे काउंटर 
ज्यादातर बैंकों में सुबह दस से शाम चार बजे तक नोट बदले जाएंगे, लेकिन पीएनबी में यह काम शाम पांच बजे तक चलेगा। जबकि, कर्मचारियों की छुट्टी शाम सात बजे होगी। पीएनबी की मंडल प्रमुख नीरजा कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते ही कार्य की अवधि बढ़ाई गई है। 

छोटे नोटों की नहीं है कमी 
बैंकों के पास 100, 50, 20, 10 रुपये के नोटों की कोई कमी नहीं है। एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक गिरीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैंक के पास लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये के 100 के नोट उपलब्ध हैं। लोगों को छोटे नोट देने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

आज आ जाएगा दो हजार का नया नोट 
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया दो हजार रुपये का नया नोट बृहस्पतिवार को एसबीआई के चेस्ट में पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी यह दिया नहीं जाएगा। अधिकारिक लांचिंग होने के बाद यह नये नोट लोगों को दिए जाने लगेंगे।  

चेक भी नहीं हुईं क्लियर 
बुधवार को बैंकिंग कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। यहां तक कि क्लियरिंग हाउस भी नहीं खुला। इससे एक ही दिन में क्लियरिंग हाउस में होने वाला लगभग पचास करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। 


बैंकों पर पुलिस का पहरा 
नोट बदलने के लिए बृहस्पतिवार को बैंकों खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके चलते पुलिस के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। इलाहाबाद बैंक के एजीएम जयपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी से बैंक परिसर में पुलिस व्यवस्था की मांग की गई, ताकि किसी तरह का व्यवधान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed