फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   anatr janpadiye teachero ko isi mah se milehga betan

अंतर जनपदीय शिक्षकों को इसी माह से मिलेगा वेतन

Sun, 23 May 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
anatr janpadiye teachero ko isi mah se milehga betan
अंतर जनपदीय शिक्षकों को इसी माह से मिलेगा वेतन
विज्ञापन

झांसी। पिछले 3 माह से वेतन की प्रतीक्षा कर रहे जिले के अंतर जनपदीय शिक्षकों को मई माह से ही वेतन मिलना शुरू हो जाएगी। विभाग के अनुसार 397 शिक्षकों में से 55 को छोड़कर समस्त 342 शिक्षकों के अंतिम वेतन प्रमाण (एलपीसी) प्राप्त हो चुके हैं।
दरअसल, शासन के निर्देश पर लगभग 3 माह पहले शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुए थे। झांसी में भी कई जिलों से स्थानांतरित होकर शिक्षक तैनात हुए थे। हालांकि विभागीय तकनीकी कारणों से इनका वेतन समय पर निर्गत नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अंतर जनपदीय शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठनों ने वेतन की मांग को लेकर कई बार बेसिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को ज्ञापन दिए। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री एवं निदेशालय के उच्चाधिकारियों के साथ संबंधित शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें वेतन निर्गत करने संबंधी अहम निर्देश दिए गए थे। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार अंतर जनपदीय शिक्षकों को वेतन इसी माह से मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
फर्जी और संदिग्ध शिक्षकों का विवरण मांगा
बेसिक शिक्षा विभाग में एक लंबे समय से फर्जी एवं संदिग्ध शिक्षकों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ चल रही है। इसी क्रम में निदेशालय ने एक बार फिर से समस्त बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह चिह्नित संदिग्ध और फर्जी शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों का नाम सहित विवरण दें। इनके अभिलेख सत्यापन के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में भेजे गए है। कार्य में शिथिलता होने पर संबंधित शिक्षा अधिकारी के वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed