{"_id":"686ad94f2fcc432195061f02","slug":"an-old-woman-was-crushed-to-death-by-a-car-in-the-medical-college-campus-jhansi-news-c-11-1-roh1021-591689-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कालेज परिसर में कार ने वृद्धा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कालेज परिसर में कार ने वृद्धा को कुचला, मौत
विज्ञापन
कार में सवार थे महोबा के पशु चिकित्सक, साला चला रहा था
मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में, कार जब्त
अमर उजाला ब्यूरो पशु चिकित्सक के साले ने
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित धर्मशाला के पास बहू संग बैठी लल्ला बाई (85) को कार चालक ने कुचल दिया। लोग वृद्धा को तुरंत इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने कार चला रहे महोबा के पशु चिकित्सक के साले को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया।
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थानांतर्गत नंदन बड़ा निवासी लल्ला बाई (85) अपने पुत्र अचल सिंह और बहू लाड़ कुंवर के साथ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती देवर हरचरन को देखने के लिए आई थीं। उम्रदराज होने की वजह से लल्ला बाई थककर परिसर स्थित धर्मशाला के नजदीक बहू के साथ बैठ गईं। दोनों बातचीत कर रही थीं, तभी कार चला रहे नरेश निवासी राठ हमीरपुर ने तेजी से कार मोड़ दी। कार आती देख लाड़ कुंवर ने शोर मचाया, लेकिन तब तक लल्ला बाई के ऊपर से कार गुजर गई। कार में महोबा स्थित पशु अस्पताल के डॉक्टर भगत सिंह बैठे हुए थे।
दुर्घटना होते ही शोर मचने पर कार चालक नरेश ने तुरंत कार रोक ली और लोगों की मदद से वृद्धा को इमरजेंसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. भगत सिंह ने बताया कि नरेश उनका रिश्ते का साला है। वह नरेश के बच्चे के उपचार के लिए एक नर्सिंगहोम में आए थे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में कार खड़ी की थी। उपचार कराने के लिए कार से घर जा रहे थे। मेडिकल चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।