फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An MRI machine will be installed at the medical college by September.

Jhansi News: सितंबर तक मेडिकल कॉलेज में लग जाएगी एमआरआई मशीन

Sat, 04 Jul 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
An MRI machine will be installed at the medical college by September.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सितंबर तक नई एमआरआई मशीन स्थापित होने की उम्मीद है। इसके लिए बनाया गया एमआरआई सूट (विशेष सुरक्षित एवं नियंत्रित कक्ष) तैयार हो चुका है। निरीक्षण के बाद लखनऊ से आई टीम ने इसे हरी झंडी दे दी है।
करीब दो वर्ष पहले मेडिकल कॉलेज की एमआरआई मशीन अनुपयोगी हो गई थी। इसके बाद शासन की अनुमति से मरीजों की एमआरआई जांच निजी संस्थान में सरकारी दरों पर कराई जा रही है। नई मशीन की स्थापना के लिए करीब आठ माह पहले शासन ने एमआरआई सूट तैयार कराने के निर्देश दिए थे। यह सूट सीटी स्कैन केंद्र के पास बनाया गया है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शासन ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए करीब 35 एमआरआई मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से एक मशीन झांसी मेडिकल कॉलेज को भी मिलेगी। मशीन मिलने के बाद सितंबर तक इसके स्थापित होने की संभावना है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि एमआरआई सूट पूरी तरह तैयार है। शासन से मशीन मिलने के बाद उसे शीघ्र स्थापित कर मरीजों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed