फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An employee committed suicide by hanging himself in the university campus, his family could not tell the reason for his suicide

Jhansi News: विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान, परिजन नहीं बता सके खुदकुशी की वजह

Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
An employee committed suicide by hanging himself in the university campus, his family could not tell the reason for his suicide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास के भीतर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जान देने से पहले उसने सो रही पत्नी एवं बच्चों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



नवाबाद थाना के मुस्तरा गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र जगदीश अहिरवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। गेस्ट हाउस के मेस में उसकी ड्यूटी थी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवास में पत्नी प्रभा एवं बच्चे भी रहते थे। परिजन के मुताबिक, वह ज्यादा शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार रात घर के आंगन में लेटा था। पत्नी एवं बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। रात में उसने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सुबह जागने पर पत्नी ने शोर मचाया।
विज्ञापन


किसी के न आने पर नट बोल्ट खोलकर परिजन किसी तरह बाहर निकले। आंगन में ही राजकुमार का शव फंदे से लटका था। सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अश्वनी दीक्षित पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छानबीन में मालूम चला कि शराब पीने के बाद वह परिजन से अक्सर जान देने की बात कहता था। बृहस्पतिवार को उसने शराब पी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed