{"_id":"6ad3e177d8fd9654bd0c89f1","slug":"an-elderly-man-took-his-own-life-by-tightening-a-noose-around-his-neck-jhansi-news-c-420-1-jd11001-14543-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुजुर्ग ने गले में फंदा कसकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुजुर्ग ने गले में फंदा कसकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम घुरैया में बालादीन श्रीवास (65) ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम घुरैया निवासी बालादीन श्रीवास घर के एक कमरे में परिजनों से अलग सोते थे। उनके नाम करीब तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर उनके पुत्र प्रीतम और रविंद्र खेती-बाड़ी करते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे दोनों बेटे खाना खाने के बाद मूंगफली की फसल की रखवाली करने खेत पर चले गए थे। घर पर बालादीन, उनकी पत्नी पुष्पा और दोनों बहुएं मौजूद थीं। रविवार सुबह देर तक बालादीन कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर परिजनों ने दरवाजे की कुंडी बजाकर और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे। अंदर बालादीन का शव फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर टहरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
टहरौली थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है।