फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Among the crowd of a million will power change blew a conch shell

एक लाख की भीड़ के बीच होगा सत्ता परिवर्तन का शंखनाद

Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Among the crowd of a million will power change blew a conch shell
bjp jhansi - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन के लिए भाजपा छह नवंबर को झांसी से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इस दौरान रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसमें एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपाई प्रदेश सरकार की नाकामियां बताएंगे, जबकि केंद्र की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाई जाएंगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए 300 प्लस का लक्ष्य बनाकर चल रही है। इसे हासिल करने के लिए भाजपा तेजी से जनता के बीच जगह बनाने में जुटी हुई है। इसी के तहत नवंबर माह में प्रदेश में चार परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह यात्राएं कानपुर - बुंदेलखंड, अवध, पूर्वी व पश्चिमी प्रांत से निकलेगी। यात्रा के जरिये भाजपा केंद्र की उपलब्धियां व सपा सरकार की नाकामी को गिनाएगी। बुंदेलखंड की यात्रा का शुभारंभ छह नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झांसी से करेंगे। इस दौरान सभा भी होगी। स्थानीय नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा की यात्रा हर विधानसभा से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान जगह - जगह सभाएं भी होंगी।
विज्ञापन


पहले देवगढ़ से होनी थी शुरू
झांसी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहले ललितपुर के देवगढ़ से शुरू होनी थी। लेकिन, पिछले दिनों महोबा में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने यात्रा को लेकर सभी जिलाध्यक्षों से राय मांगी थी। इस पर जिलाध्यक्षों ने झांसी में सभा करने की सलाह दी। उनका कहना था कि झांसी बुंदेलखंड का केंद्र है। यहां ट्रेन व सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी होने के कारण कार्यकर्ताओं का पहुंचना आसान रहेगा। इसके बाद स्थान बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित किए दो स्थान
झांसी। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत पर होने वाली सभा के लिए भाजपा ने नगर में दो स्थान मुक्ताकाशी मंच के पास स्थित क्राफ्ट मेला मैदान तथा जीआईसी ग्राउंड का चयन किया गया है। यात्रा के सह संयोजक सुबोध गुबरेले ने बताया कि महोबा में 24 अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के बाद प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई झांसी आएंगे। वे दोनों स्थानों को देखने के बाद एक तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed