{"_id":"5fe24a7f8ebc3e3f7d1e1f4b","slug":"ambulance-service-will-be-provide-two-year-child-jhansi-news-jhs1841798180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल तक के बच्चों भी मिलेगी एंबुलेंस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल तक के बच्चों भी मिलेगी एंबुलेंस सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शून्य से दो साल तक की आयु के बच्चों को घर से अस्पताल तक व अस्पताल से घर तक लाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी। इसके लिए सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में 24 एंबुलेंस 102, 26 एंबुलेंस 108 व छह एंबुलेंस एएलएस एंबुलेंस हैं। तीन माह का गर्भधारण करते ही गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर तक छोड़ने की सुविधा सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा पूर्व में शून्य से एक साल तक के बच्चे को अस्पताल में इलाज कराने के लिए भी एंबुलेंस की सुविधा दी गई थी। लेकिन अब शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे को अस्पताल में इलाज कराने के लिए 102 एंबुलेंस की सुविधा को मुहैया कराया जाएगा।
इस संबंध में मंडल प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि 102 पर कॉल करने पर गर्भवती महिलाओं के साथ ही शून्य से दो साल तक के बच्चों को अस्पताल में इलाज कराने के लिए एंबुलेंस सेवाएं कराई जाएगी।