फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambulance driver with fight after that two person service end

एंबुलेंस चालक से मारपीट करने पर मेडिकल में दो की सेवाएं समाप्त

Thu, 11 Feb 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver with fight after that two person service end
झांसी। सरकारी एंबुलेंस चालक पर एक मरीज को निजी अस्पताल में छोड़ने का दबाव बनाने पर बुधवार को मेडिकल कालेज में एंबुलेंस स्टाफ व मेडिकल स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में मेडिकल के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। वहीं, एक डाक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक एंबुलेंस चालक मेडिकल कॉलेज में जमे रहे।
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस में कार्यरत अजय कुमार ने बताया कि वे बुधवार की दोपहर एक मरीज को उरई के जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां इमरजेंसी के बाहर मरीज के परिजन एक निजी अस्पताल में मरीज को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। इसका उन्होंने विरोध किया। एंबुलेंस स्टाफ ने कहा कि वे मरीज को प्राइवेट अस्पताल में नहीं छोड़ सकते हैं। आरोप लगाया कि परिजन एक डाक्टर से निजी अस्पताल के लिए रेफर भी करा लाए, लेकिन जब पर्चे की मोबाइल से फोटो लेने लगे तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मेडिकल के कर्मचारी भी शामिल रहे। घटना के बाद एंबुलेंस स्टाफ ने इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. हरिश्चंद्र आर्य ने बताया कि उक्त घटना में शामिल एंबुलेंस चालक से अभद्रता करने पर सुपरवाइजर आकाश और सफाई कर्मचारी सुमित की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बुधवार की देर शाम भारी संख्या में एंबुलेंस चालक व उनके सहायक मेडिकल पहुंच गए। उन्होंने एक डाक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed