{"_id":"6008811c8ebc3e2c4b715c2b","slug":"amar-ujala-tiranga-yatra-jhansi-news-jhs1865848181","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमेंगे सब, गाएंगे देशभक्त्ति का तराना, भइया-बहना आप भी आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमेंगे सब, गाएंगे देशभक्त्ति का तराना, भइया-बहना आप भी आना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला की ओर से 24 जनवरी (रविवार) को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों को आमंत्रण दिया गया। इस दौरान हाथों में तिरंगे झंडे थामकर निकली बुलावा टोली ने ‘भारत माता की जय’ के नारे गुंजायमान किए। आयोजन को लेकर सभी उत्साहित नजर आए।
गणतंत्र दिवस के जश्न को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से 24 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा दोपहर दो बजे इलाइट-सीपरी मार्ग स्थित नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर इलाइट, जीवनशाह होते ही रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। जबकि, अगले दिन 25 जनवरी को शाम पांच बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में देश के अमर शहीदों की याद में दीपांजलि होगी। आयोजन का हिस्सा बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र में बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा की अगुवाई में हाथों में तिरंगे झंडे थामकर बुलावा टोली निकली। इस दौरान लोगों को तिरंगे झंडे भेंटकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। बुलावा टोली प्रेमनगर, मनोहरपुरा, हीरापुरा, प्रतापपुरा, नैनागढ़ आदि क्षेत्रों में घूमी। बुलावा टोली में रवींद्र झा, नीरज पाल, साकेत, जतिन साहू, ईशान, हर्ष यादव, कपिल माहौर, जेनिव, सिमरन, भूमि साहू, शिवांगी, हिमांशु व प्रिंस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
यात्रा को भव्य बनाने की बनाई रूपरेखा
झांसी। बौद्ध, कबीर, झलकारी बाई, डॉ. अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक डॉ. वीवी आर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 24 जनवरी को अमर उजाला की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को और भी भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट के सभी लोग यात्रा में शामिल होंगे। बैठक देवव्रत गौतम के मुख्य आतिथ्य तथा इं. आरएस पलारया, इं. लक्ष्मीनारायण आर्य, अजय अनुरागी व गणेश वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। इस मौके पर आशा आर्य, लीला गौतम, निशा वर्मा, इं. लक्ष्मीनारायण वर्मा, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. हरीराम वर्मा, डॉ. एमडी वर्मा, इं. आरएस राज, अशोक कुमार महावर, घनश्याम वर्मा, इं. आरपी वर्मा, देवेंद्र प्रकाश, कोमल चंद्र, मीरा वर्मा, कमलेश कृष्णा, इं. जीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बालक राम ने किया।