{"_id":"5dccfe8e8ebc3e5b516deb36","slug":"amar-ujala-aparajita-organises-fancy-dress-competition-on-jhansi-queen-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में दिखी झांसी की रानी की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में दिखी झांसी की रानी की झलक
Thu, 14 Nov 2019 12:43 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को किड्ज किंगडम स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं की बालिकाएं रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में नजर आईं। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम की दीपशिखा महारानी लक्ष्मीबाई की 19 नवंबर को जयंती है। इस बार अमर उजाला इसे अनूठे अंदाज में मना रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ‘मैं भी हूं झांसी की रानी’ आयोजित की गई। शिवाजी नगर स्थित किड्ज किंगडम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज की बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पच्चीस बालिकाएं रानी के वेश में आईं। सिर पर पगड़ी थी और हाथों में तलवार।
रानी का वेश धारण कर सभी के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था। वैसे तो सभी बालिकाओं ने रानी का रूप धारण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन प्राची कुशवाहा, माही राजपूत, अंशी व जान्हवी सबसे बेहतर नजर आईं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरबी गुप्ता व सचिव अर्चना गुप्ता ने विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा बताई। संचालक अपर्णा श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
रानी की वीरता के किस्से सुनकर उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। आज रानी का वेश धारण कर गौरव का अहसास हो रहा है। आयोजन में रानी के विषय में जानने का भी मौका मिला।
- सिमती वैद्य, छात्रा
रानी को अब तक फिल्मों में देखा था और किताबों में उनके बारे में पढ़ा था। पहली बार मैं खुद रानी बनी हूं। गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
- अनुष्का यादव, छात्रा
रानी लक्ष्मीबाई नारी अस्मिता का प्रतीक हैं। आज नारी सशक्तीकरण की बात हो रही है, वहीं रानी ने बीती शताब्दी में साबित कर दिया था कि नारी अबला नहीं, सबला होती है।
- नेहा मिश्रा, शिक्षिका
रानी का नाम गौरव का अहसास कराता है। अमर उजाला की ओर से उनकी जयंती पर किए जा रहे आयोजनों के जरिये लोगों को रानी के विषय में अधिक से अधिक जानने का मौका मिलेगा।
- पार्वती, शिक्षिका
अन्य भूमिकाओं में भी दिखे बच्चे
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे चाचा नेहरू, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, भारत माता, भगवान कृष्ण आदि के वेश में भी नजर आए। कमलेश कुशवाहा, अनुष्का यादव, सोम्बिका गुर्जर, खुशनुमा, मुस्कान राजपूत, सौम्या राजपूत, रंजना कुशवाहा, नैंसी यादव, सोनाली पाल, कार्तिक, रुचि चौधरी, कुमकुम यादव, आयुषी राजा, आकृति गौतम, माही पटैरिया व युवराज यश को खूब सराहा गया।