फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amar Ujala Aparajita abhiyaan held in Jhansi, UP

अमर उजाला अपराजिता अभियान: वंचित वर्ग की मदद के लिए आगे आएं महिलाएं

Sun, 28 Jul 2019 04:47 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita abhiyaan held in Jhansi, UP
अपराजिता अभियान - फोटो : Amar Ujala

‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शनिवार को ‘जागरूकता संगोष्ठी’ हुई, जिसमें महिलाओं को आशा ज्योति केंद्र की कार्यप्रणाली बताई गई। इस दौरान उनसे कहा गया कि जो महिलाएं सक्षम हैं, वे समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं की मदद के लिए आगे आएं। एक-दूसरे की सहायता से ही समाज और देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।

विज्ञापन


एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक अमृता तिवारी ने बताया कि आशा ज्योति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का संचालन केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा सकता है। ये महिलाओं की सहायता के लिए है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं 181 पर कॉल कर सहायता मांग सकती हैं। केंद्र की टीम उनके पास पहुंचेगी। उन्हें पुलिस सहायता तो दी ही जाएगी, साथ ही चिकित्सीय सेवा भी प्रदान की जाएगी। केंद्र महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में स्थित है। महिलाएं केंद्र पर पहुंचकर भी संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्र प्रबंधक ने कन्या सुमंगला योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजना एक अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों के लिए है। इसके तहत उन्हें पैदा होने से लेकर उच्च शिक्षा तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर अंशु शर्मा, रुचि अग्रवाल, प्रीति मोदी, ममता बंसल, रेनू माहेश्वरी, सरिता, पूजा अग्रवाल, बबली अग्रवाल, लता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed