फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation: Assaulted women working in the fields and subjected them to obscene acts.

आरोप : खेत में काम कर रहीं महिलाओं से मारपीट व अश्लील हरकतें कीं

Tue, 21 Jul 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Assaulted women working in the fields and subjected them to obscene acts.
- पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर 11 अज्ञात लोगों पर तमंचा लहराने व दो लाख की रंगदारी मांगने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टहरौली। निकट के एक ग्राम निवासी एक महिला ने गांव के ही युवक समेत 10-11 अज्ञात लोगों पर खेत में काम के दौरान मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास, रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
निकट के ग्राम निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 जुलाई को दोपहर दो बजे वह अपनी जेठानी व पुत्री के साथ खेत में मूंगफली की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक नामजद आरोपी अपने 10-11 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज की और अधिकांश युवक शराब के नशे में थे। आरोपियों ने अवैध तमंचा लहराकर उन्हें डराया-धमकाया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने बेल्ट, लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाने का प्रयास कर रही उसकी पुत्री से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। पीडिता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed