फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allahabad high and low voter in Mahoba

इलाहाबाद में अधिक व महोबा में सबसे कम वोटर

Tue, 31 Jan 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Allahabad high and low voter in Mahoba
mlc election - फोटो : demo
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान तीन फरवरी को होगा। दस जिलोें के चुनाव में सबसे अधिक वोटर इलाहाबाद और सबसे कम वोटर महोबा में हैं। मतदान 139 केंद्रों पर होगा। इन केंद्रों में से सबसे अधिक 788 वोटर इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कालेज में हैं, जबकि सबसे कम 04 मतदाता झांसी जिले की नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर मतदान केंद्र पर हैं। 
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले में 36 मतदान केंद्रों पर 12,923 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इलाहाबाद में सबसे अधिक मतदाता 788 मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कालेज में हैं। जबकि, यहां पर सबसे कम 370 मतदाता दौलत हुसैन हायर सेकेंडरी स्कूल में हैं। कौशांबी जिला में 2,396 मतदाताओं के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से सर्वाधिक 635 मतदाता एसएबी इंटर कालेज सैनी और सबसे कम 67 मतदाता नेशनल इंटर कालेज भरवारी में हैं। फतेहपुर जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 3,047 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्र क्षेत्र पंचायत विजयीपुर में सबसे कम 89 मतदाता, जबकि सबसे अधिक 726 मतदाता राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में 07 मतदान केंद्रों पर 790 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे कम 08 मतदाता क्षेत्र पंचायत मानिकपुर के गांव भौरी (खंड-5) में हैं। बांदा जिले में कुल मतदाता 1,156 हैं, जिनके लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक 184 वोटर आर्यकन्या इंटर कालेज बांदा और सबसे कम 36 वोटर क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिसंडा मतदान केंद्र पर हैं। हमीरपुर जिला में कुल मतदान केंद्र 08 बनाए गए हैं, जहां 957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 220 मतदाता तहसील भवन राठ में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि सबसे कम मतदाता 34 क्षेत्र पंचायत कार्यालय सरीला मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। महोबा में 05 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां सबसे कम 354 मतदाता हैं। अधिकतम 161 मतदाता तहसील भवन महोबा में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे, जबकि सबसे कम मतदाता 41 नगर पंचायत कबरई में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,134 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें सबसे अधिक 225 वोेटर राजकीय बालिका इंटर कालेज उरई तथा सबसे कम 08 वोटर राजकीय इंटर कालेज नया भवन (खंड 107) में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ललितपुर में कुल मतदान केंद्र 08 बनाए गए हैं, जिसमें 414 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम 08 वोटर इंटर कालेज भवन बांसी में हैं, जबकि सबसे अधिक 232 वोटर तहसील भवन तालबेहट मतदान केंद्र पर हैं। इसके अलावा नगर पंचायत पाली मतदान केंद्र पर 26 वोटर, तहसील भवन महरौनी मतदान केंद्र पर 67 वोटर, प्राथमिक पाठशाला गुढ़ा मतदान केंद्र पर 19 वोटर, विकासखंड कार्यालय मतदान केंद्र मड़ावरा पर 17 वोटर और प्राथमिक विद्यालय नाराहट मतदान केंद्र पर 10 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

झांसी में 1,797 मतदाता 
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए झांसी में 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,797 मतदाता वोट डालेंगे। सबसे कम 04 वोट के लिए नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि सबसे अधिक 151 मतदाताओं के लिए नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। जो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उनमें आर्य कन्या डिग्री कालेज सीपरी बाजार में 125 मतदाता, इसी कालेज में दूसरी ओर 85 मतदाता, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज प्रेमनगर में 72, इसी कालेज में दूसरी ओर 55 मतदाता, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में 151 मतदाता, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में 138 मतदाता, गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल तलैया में 134, विपिन बिहारी इंटर कालेज में 192, विकासखंड कार्यालय बबीना में बनाए गए मतदान केंद्र में 48 मतदाता, उप्र रा.जि.प. प्राथमिक विद्यालय पारीछा में 19 वोटर, विकास खंड कार्यालय बड़ागांव मतदान केंद्र में 48 वोटर, राजकीय पालीटेक्निक मतदान केंद्र में 47, नगर पालिका बरुआसागर केंद्र पर 43, विकासखंड कार्यालय बड़ागांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर 64, विकासखंड कार्यालय मोंठ में 140, नगर पालिका परिषद समथर मतदान केंद्र पर 24, विकासखंड कार्यालय बंगरा पर 29, कार्यालय नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 130, विकासखंड कार्यालय मऊरानीपुर मतदान केंद्र में 54, नगर पालिका परिषद गुरसराय मतदान केंद्र पर 58 (शहरी क्षेत्र) तथा क्षेत्र समिति गुरसराय (देहाती क्षेत्र) में 63 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर में बनाए गए केंद्र पर 04, नगर पंचायत एरच केंद्र पर 07, नगर पंचायत गरौठा केंद्र पर 31, नगर पंचायत रानीपुर केंद्र पर 13 और विकासखंड बामौर मतदान केंद्र पर 27 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इलाहाबाद के शिक्षकों की भूमिका निर्णायक
झांसी। तीन फरवरी को होने वाले इलाहाबाद - झांसी शिक्षक विधान परिषद के मतदान में इलाहाबाद जिले के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। शिक्षक निर्वाचन के लगभग 26 हजार मतदाताओं में 12,923 मत अकेले इलाहाबाद में हैं। ऐसे में चुनाव में भाग्य आजमा रहे सभी प्रत्याशियों का जोर इलाहाबाद पर है।


मतदान तीन को
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक पद के लिए 03 फरवरी को मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक सभी दस जिलों में वोट डाले जाएंगे। मतपेटियां बुंदेलखंड कालेज के कोठारी हाल में रखी जाएंगी। इसके बाद मतगणना 06 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।


यह हैं उम्मीदवार
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक पद के लिए शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार राठौर, जंगबहादुर पटेल, त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी, रामसेवक त्रिपाठी, लवकुश कुमार मिश्रा, लाल बिहारी यादव और लालमणि द्विवेदी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed