फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All trains will start running with electric locomotives in three months

तीन महीने में इलेक्ट्रिक इंजनों से दौड़ने लगेंगी सभी ट्रेनें

Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
All trains will start running with electric locomotives in three months
झांसी। आगामी तीन महीनों में झांसी रेल मंडल के सभी सेक्शनों में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। विद्युतीकरण का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इंजन बदलने का झंझट खत्म हो जाएगा, जिससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन

झांसी रेल मंडल में 1401 किलोमीटर लंबा ट्रैक है। इसमें से 1323 किमी लंबे ट्रैक पर ओएचई लाइन डालकर विद्युतीकरण कर दिया गया है। महज 78 किमी का काम होना बाकी है। ये हिस्सा ललितपुर से खजुराहो के बीच ईसानगर-उदयपुरा के बीच बचा हुआ है, जिस पर काम तेजी से जारी है। तीन माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद इंजन नहीं बदलना पड़ेगा। इससे समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

मंडल में हैं 240 इलेक्ट्रिक इंजन
झांसी। झांसी रेल मंडल के पास 240 इलेक्ट्रिक इंजन हैं। इनमें से कई इंजन पुरानी तकनीक पर आधारित डीसी करंट पर चलते हैं। जबकि, अब रेलवे में तीन फेज के इंजनों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। ये एसी करंट पर चलते हैं। ये इंजन डीसी इंजनों के मुकाबले सुरक्षित बताए जाते हैं। हालांकि, एसी इंजनों की संख्या अभी कम है। मंडल के पास लगभग सवा सौ एसी इंजन हैं। मंडल के सभी खंडों का विद्युतीकरण हो जाने के बाद डीजल इंजनों की जगह सिर्फ इलेक्ट्रिक इंजनों का ही इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी तीन माह में ईसानगर - उदयपुरा के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा होने की संभावना है। इसके साथ ही झांसी रेल मंडल का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो जाएगा। सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजनों से दौड़ेंगी।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed