फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All the dams in the district are overflowing, five dams released water

Jhansi News: जिले के सभी बांध लबालब, पांच बांधों ने छोड़ा पानी

Fri, 25 Jul 2025 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
All the dams in the district are overflowing, five dams released water

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जिले में हो रही लगातार बारिश से नदी-नालों के साथ बांध उफान पर है। सभी बांध अपनी पूर्ण क्षमता के करीब तक भर चुके हैं। स्थिति यह है कि बृहस्पतिवार को पांच बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। बांध से पानी छोड़े जाने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।



बारिश को लेकर जनपद में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। यही नहीं, ललितपुर में झमाझम बारिश हो रही है। इसका असर जनपद के बांधों पर फिर से पड़ा। बेतवा नदी के उफान पर होने से राजघाट और माताटीला बांध लगातार पानी छोड़ रहे हैं। इसका पानी झांसी के ढुंकवां व पारीछा में पहुंच रहा है। इससे दोनों बांधों के गेट खोलकर एक लाख से अधिक पानी की निकासी जारी है। इसके अलावा, पहूज, पहाड़ी व लहचूरा बांध के गेट खोलकर पानी बाहर किया गया। इसके अलावा सभी बांधाें में पानी की बढ़ोतरी बनी हुई है।
विज्ञापन


I
I
I
I
I- जिले में हो रही बारिश से बांध लबालब हो चुके हैं। पांच बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी जारी है। बांध से पानी छोड़े जाने के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। - पंकज सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता, बेतवा प्रखंड, सिंचाई विभाग झांसीI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article