फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All-round attack of diseases in the district

जिले में बीमारियों का चौतरफा हमला

Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
All-round attack of diseases in the district
झांसी। जिले में बीमारियों का चौतरफा हमला जारी है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू रोगियों की संख्या 416 पहुंच गई है। जबकि, लैप्टोस्पायरोसिस के दो और स्क्रब टाइफस का भी एक मरीज सामने आया है।
विज्ञापन

झांसी में डेंगू ने पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डेंगू रोगियों की संख्या 400 को भी पार कर गई है। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये मरीज सीपरी बाजार, शहर, खातीबाबा, नंदनपुरा, बड़ागांव समेत विभिन्न इलाकों से सामने आए हैं। जिले में अब तक डेंगू के सत्यापित मरीजों की संख्या 416 है। वहीं, लैप्टोस्पायरोसिस के दो नए केस मिलने के बाद अब इसके मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। जबकि, खतरनाक स्क्रब टाइफस का भी एक मरीज मिलने के बाद जिले में इस बीमारी के कुल 14 रोगी हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जहां-जहां डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। वहां-वहां लार्वी साइट का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed