{"_id":"5ffcacbc8ebc3e30ce23191f","slug":"all-jhansi-mandal-together-one-day-election-preparation-start-jhansi-news-jhs185835962","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार झांसी मंडल में एक ही दिन चुनाव कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार झांसी मंडल में एक ही दिन चुनाव कराने की तैयारी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : ?????? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चरणवार कराने के बजाए पूरे झांसी जनपद में एक ही दिन में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। सरकार ने अपने स्तर पर इसके लिए कवायद शुरू कर दी। उसकी ओर से कार्मिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। अगर आयोग की सहमति बनी तब जनपद में अलग-अलग चरणों के बजाए एक दिन में ही चुनाव करा लिए जाएंगे। ललितपुर, जालौन में भी एक दिन में मतदान संभव है।
पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी तक अधिसूचना जारी हो जाएगी। ऐसे में मार्च के आखिरी सप्ताह से अप्रैल के पहले सप्ताह तक चुनाव निपटाने की कोशिश है। सरकार की मंशा है गड़बड़ियों को रोकने के लिए जनपद वार एक दिन में ही चुनाव कराए जाएं जबकि पिछले चुनाव प्रत्येक जनपद में चरणवार कराए गए थे। अगर ऐसा हुआ तब झांसी के सभी ब्लॉकों में एक दिन में ही मतदान होगा। इसी तरह, जालौन एवं ललितपुर में भी एक दिन में मतदान होगा।
सरकार का मानना है चरणवार चुनाव में गड़बड़ी की आशंका सर्वाधिक होती है। एक दिन में कराने से उम्मीदवार अपने निर्वाचन इलाकों में व्यस्त रहेंगे। इससे गड़बड़ी रोकी जा सकती है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी इसी दिशा में तैयारी कर रहे हैं हालांकि इसके लिए चुनाव आयोग की सहमति जरूरी है। चरणवार होने पर कम कार्मिकों की मदद से चुनाव हो जाते थे लेकिन, एक साथ चुनाव कराने पर करीब दस हजार कार्मियोें की आवश्यकता होगी। अधिकारियों का मानना है सहूलियत को देखते हुए आयोग भी इस पर सहमति जता देगा।
विज्ञापन
15 फरवरी तक अधिसूचना की तैयारी
पंचायत चुनावों के लिए 15 फरवरी तक अधिसूचना जारी हो सकती है। प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक तैयारियां के मुताबिक 15 फरवरी तक चुनावी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके साथ जनवरी के आखिरी सप्ताह तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी की जानी है। फरवरी के शुरुआती दो सप्ताह के भीतर आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
ब्लॉक स्तर पर होगी मतगणना
पंचायत चुनावों की मतगणना पिछली बार की तरह ब्लॉक स्तर पर कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से मतगणना केंद्रों का ब्योरा तलब किया है। आयोग ने पिछली बार बनाए गए केंद्रों की सूची के साथ वहां मौजूद स्थितियों की रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा है। पिछली बार श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बड़ागांव, आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ, सरदार पटेल इंटर कॉलेज चिरगांव, राजकीय इंटर कॉलेज (सकरार) बंगरा, अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर, नवीन मंडी स्थल गुरसराय ओर नवीन मंडी स्थल बामौर में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। आयोग ने एसडीएम, बीडीओ एवं तहसीदार को सभी केंद्रों का मौका-मुआयना करके जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।