फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All India Dangal Competition: 40 wrestlers showed their strength, 20 were selected

अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता : 40 पहलवानों ने दिखाया दमखम, 20 हुए चयनित

Sat, 18 Jan 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
All India Dangal Competition: 40 wrestlers showed their strength, 20 were selected

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रिछौरा के पारीछा डैम पर चल रहे रिछौरा महोत्सव के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अलग-अलग भारवर्ग की प्रतियोगिताओं में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं बुंदेलखंड के 40 पहलवानों ने हिस्सा लिया। 20 पहलवानों का चयन शनिवार को होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यहां शनिवार को ही प्रतियोगिता के अंत में विजेता पहलवान की घोषणा की जाएगी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डाॅ. अनुराग शर्मा एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किया। सांसद ने कहा कि दंगल (कुश्ती) का खेल हमारी संस्कृति को सहेजे रखने वाले खेलों में से है। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव ने रिछौरा महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजक अमित सिंह जादौन की प्रशंसा की। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गुर्जर, रानी कुशवाहा, बृजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




संचालन विजयकांत त्रिपाठी, चेतन ओझा व मेहरबान यादव ने किया। रेफरी राम पहलवान रहे। कार्यक्रम आयोजक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, महावीर सिंह, कप्तान सिंह, सुधीर सिंह गौर, हेमंत खंताल, बद्री त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed