फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All document cheque in kasturba school teacher

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात शिक्षकों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
All document cheque in kasturba school teacher
स्कूल - फोटो : ?????
झांसी। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के एक साथ 25 विद्यालयों में नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। इसी को लेकर जिले के सभी नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। सभी को निर्देश दिए कि वह अपने मूल शैक्षिक अभिलेख एक सप्ताह के अंदर बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा कराए।
विज्ञापन

जनपद में नौ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय है, जिनमें 126 पदों के मुकाबले 113 शिक्षक - शिक्षिकाएं कार्यरत है। जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी ने बताया कि जिले में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। सभी को अपने शैक्षिक अभिलेखों को एक सप्ताह के अंदर बीएसए कार्यालय में जमा कराने होंगे। साथ ही बताया कि सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed