फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alka awasthi made misses india queen

अलका अवस्थी बनीं मिसेज इंडिया क्वीन

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alka awasthi made misses india queen
झांसी। एसके अकादमी ऑफ आर्ट सोसायटी द्वारा मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर- 2021 के अवार्ड कार्यक्रम में मिसेज इंडिया क्वीन का खिताब बांदा की मिसेज अलका अवस्थी को मिला। झांसी की रेशमा परवीन मिस इंडिया क्वीन सेकंड रनरअप और मिस इंडिया क्वीन शबनम शमा रहीं।
विज्ञापन

बीते दो माह से चल रही ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से सात प्रतिभागियों को चुना गया था। बुधवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर बेस्ट ब्यूटी अवार्ड झांसी की मिस साना, बेस्ट स्माइल अवार्ड पूजा रायकवार झांसी और बेस्ट टेलेंट का अवार्ड यशस्वनी यादव इटावा को मिला। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक गवर्नर राजीव बब्बर, मिसेज इंडिया क्वीन व मिसेज वर्ल्ड फाबिहा खान ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुंदर लिखार, अंश कश्यप, नवीन शुक्ला, राजेश रानी, पराक्रम प्रताप सिंह, गजराज सिंह, हैदर अली, अंकित श्रीवास्तव, समीर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed