फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ali arrived at the Prayagraj District Court under tAli arrived at the Prayagraj District Court under the security of over 150 police personnel.he security of over 150 police personnel.

Jhansi News: 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में प्रयागराज जिला कोर्ट पहुंचा अली

Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ali arrived at the Prayagraj District Court under tAli arrived at the Prayagraj District Court under the security of over 150 police personnel.he security of over 150 police personnel.
प्रयागराज से अली को जिला कारागार झांसी लेकर लौटी पुलिस l संवाद
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन


प्रयागराज/झांसी। करेली थाने में दर्ज
रंगदारी के एक मामले में झांसी जेल में बंद अली अहमद को सोमवार को प्रयागराज के जिला न्यायालय में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच लाया गया। न्यायालय परिसर में प्रवेश से लेकर बाहर निकलने तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। करीब दो घंटे तक न्यायालय में रहने के बाद अली को तीन गाड़ियों के काफिले में झांसी जेल के लिए रवाना किया गया।
झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद आठ अगस्त को जेल में बंद उमर और अली अपने भाई के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने प्रयागराज आए थे। उस दौरान लखनऊ और झांसी से प्रयागराज आने वाले दोनों भाइयों के समर्थकों की बड़ी संख्या में गाड़ियां साथ चली थीं। कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। कुछ टोल प्लाजा पर टोल भुगतान न करने के मामले भी सामने आए थे।
विज्ञापन

नवाबगंज समेत कई स्थानों पर पुलिस ने समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए थे। बाद में कई वाहन सीज किए गए थे। पिछले घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अली की सुरक्षा में 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात
पुलिस की कोशिश थी कि न्यायालय परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ और वाहनों का जमावड़ा न होने पाए। इसके बावजूद अली के प्रयागराज पहुंचने के दौरान समर्थकों की कुछ गाड़ियां उसके पीछे चलती रहीं। अली को तीन गाड़ियों के काफिले में न्यायालय लाया गया। उसके साथ करीब 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। पेशी के दौरान भी न्यायालय परिसर में सुरक्षा घेरा रखा गया।
इनसेट
कौशांबी में रोका गया अहजम
मंझनपुर। कौशाम्बी पुलिस ने सैनी में पुलिस काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों को रोक लिया। गहन चेकिंग के बाद ही छोड़ा। पुलिस की गाड़ी के पीछे अली के छोटे भाई अहजम की भी गाड़ी थी। पुलिस ने अहजम को कौशाम्बी में ही रोक लिया। कौशाम्बी पुलिस का कहना है कि यह कोई पूर्व नियोजित कार्रवाई नहीं थी। रूटीन चेकिंग थी। संवाद
सुबह ही रवाना हुआ और देर रात झांसी लाैटा अली
झांसी जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के अली अहमद को सोमवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज पेशी पर भेजा गया। अली की रंगदारी के मामले में पेशी थी। इससे पूर्व झांसी आ रहे उसके भाई अबान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद 8 अगस्त को सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के बाद झांसी जेल से प्रयागराज भेजा गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अली को सुबह छह बजे पेशी पर प्रयागराज भेजा गया है। वह देर रात झांसी जिला जेल लाैट आया था।


अली के काफिले के पीछे चल रहीं रिश्तेदारों की कारों को रोका
खागा (फतेहपुर)। पुलिस अभिरक्षा में अली को लेकर जा रहा काफिला सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:02 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित कटोघन टोल प्लाजा से गुजरा। पुलिस वैन के पीछे अली के छोटे भाई अहजम और रिश्तेदारों की कारें भी प्रयागराज की ओर जा रही थीं। पुलिस ने टोल प्लाजा पर पुलिस वैन से कुछ दूरी पर चल रही स्काॅर्पियो-एन और क्रेटा कार को रोक लिया। स्काॅर्पियो-एन में अली का छोटा भाई अहजम चला रहा था। पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों में सवार अहजम और उसके परिचितों को नीचे उतारकर वाहनों की तलाशी ली। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ दोनों वाहनों की तलाशी ली। जांच पूरी होने के बाद दोनों वाहन टोल देकर प्रयागराज की ओर रवाना हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सतेंद्र त्रिपाठी और सैनी कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय भी टोल प्लाजा पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article