फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert and carefull jhansi nearest reaching red jon

मौका है संभल जाओ, वरना खतरनाक हो जाएंगे हालात, रेड जोन की ओर बढ़ रही झांसी

Tue, 05 May 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Alert and carefull jhansi nearest reaching red jon
पहले चेत जाते तो यह नोवत नहीं आती। यह चित्र 21 अप्रैल का है जिसमें कुष्टयाना की गली में लॉकडाउन के स?
झांसी। कदम दर कदम झांसी ग्रीन से रेड जोन की ओर बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले तक जहां यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य थी, वहीं अब 14 मरीज सामने आ चुके हैं। कई संदिग्धों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अभी भी मौका है संभलने का, अभी न चेते तो आगामी दिनों में खतरनाक हो जाएंगे हालात, बंद हो जाएंगी रियायतें।
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण ने भले ही झांसी में देर से दस्तक दी हो, लेकिन अब ये तेजी से अपना दायरा फैलाता जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह पहले यहां इस महामारी का एक भी मरीज नहीं था। संदिग्ध मरीजों की जांच का काम लगातार जारी था, परंतु सभी की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आ रहीं थीं। लेकिन, पिछले सात दिनों के भीतर संख्या शून्य से 14 पर पहुंच गई है। एक साथ पांच-पांच मरीज सामने आ रहे हैं। यह स्थिति आगामी दिनों के लिए शुभ संकेत नहीं है। ग्रीन से ऑरेंज जोन में पहुंचे झांसी को ये हालात रेड जोन में भी पहुंचा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा रेड जोन के रूप में जिलों का वर्गीकरण सक्रिय मामलों की कुल संख्या, पुष्टि किए गए मामलों की दर दोगुना होने, जिले में परीक्षण और निगरानी के फीडबैक के आधार पर किया जाता है। अगर हम जल्द नहीं संभले तो झांसी भी कोरोना वायरस के मामले में जिले के अन्य खतरनाक इलाकों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसी को बचाने के लिए ये करने होेंगे उपाय
- सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से करना होगा पालन
- आवश्यक रूप से चेहरे पर लगाना होगा मास्क
- अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें
- कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हों या बीमारी के लक्षण हों तो तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि जांच हो जाए
- आसपास कोई भी संदिग्ध मरीज मिले तो इसकी भी सूचना दें
- घर में एकांतवास में रह रहे हों तो बाहर न निकलें और न ही किसी को घर में प्रवेश करने दें
- ऐसे लोगों की पड़ोसी भी जिम्मेदार नागरिक बनकर निगरानी करें
झांसी ग्रीन से ऑरेंज जोन में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में सभी को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी अपने को कोरोना वारियर समझें। हालात बदलने में देर नहीं लगती। रेड जोन में आने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आम जनजीवन प्रभावित होगा। झांसी को बचाने के लिए सभी आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed