फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   akshya tratiya today

अक्षय तृतीया आज, न गूंजेंगी शहनाइयां और न ही निकलेंगी शोभा यात्राएं

Sun, 26 Apr 2020 03:17 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
akshya tratiya today
अक्षय तृतीया 2020 - फोटो : akshaya tritiya

अक्षय तृतीया पर्व की रौनक कई दिन पहले से ही महानगर में नजर आने लगती थी। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और लॉकडाउन की वजह से इस पर्व से जुड़ीं परंपराओं को निर्वहन घरों तक ही सीमित रहेगा। न तो नगर में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी और न ही अन्य कोई कार्यक्रम होंगे। यहां तक कि शुभ मुहूर्त होने के बाद भी शहनाइयों की गूंज सुनाई नहीं देगी।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर्व रविवार को है। शादियों के लिए ये बेहद शुभ मुहूर्त माना जाता है। यही वजह है कि हर साल इस दिन महानगर में शादियों की धूम रहा करती थी। बाजार गुलजार नजर आते थे। लेकिन, इस बार हालात एकदम जुदा हैं। लॉकडाउन की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


महीनों पहले तय होने के बाद भी हालात से समझौता करते हुए लोगों ने शादियां टाल दी हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर ब्राह्मण संगठनों की ओर से महानगर में कई शोभा यात्राएं निकाली जाती थीं व अन्य आयोजन भी होते थे, लेकिन इस बार ये सभी आयोजन घरों में ही सिमट कर रह गए हैं। लोग घर में रहकर ही परशुराम जयंती मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना - चांदी व अन्य धातुओं की खरीदारी के लिए भी ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। सराफा बाजार में जमकर भीड़ उमड़ती थी। कई दिन पहले से इसकी तैयारियां की जाने लगतीं थी, परंतु इस अक्षय तृतीया पर इस परंपरा का निर्वहन नहीं हो पाएगा। घरों में गुड्डा - गुड़िया व मिट्टी के कलश को स्थापित कर पूजा की जाएगी। सिद्धेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed