{"_id":"67afa783c76e6d4159017fb7","slug":"akhilesh-yadav-speaks-fabricated-things-surya-pratap-shahi-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494647-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनगढ़ंत बातें करते हैं अखिलेश यादव : सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनगढ़ंत बातें करते हैं अखिलेश यादव : सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सियासी निशाना साधते हुए कहा कि वह मनगढ़ंत बातें करते हैं। उनको जाति, धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने एक अखबार की खबर का हवाला देते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में अखिलेश जनता से संवाद की जगह सिर्फ ट्वीट ही करते रहे। एक दिन में उन्होंने 125 ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे, तब भी वह जनता की नब्ज नहीं पकड़ पाए थे।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में इतनी संख्या में श्रद्धालु आना रिकॉर्ड है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार ने शानदार व्यवस्था बनाई है। इसकी तारीफ विदेशों तक हो रही है। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले की न्यायिक जांच हो रही है।
विज्ञापन
00000
व्यापार कम नहीं हुआ, बढ़ा है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रयागराज में जाम के चलते व्यापार ठप हो गया है। उन्होंने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग भी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि महाकुंभ में जिन सड़कों पर लोगों को रोका गया, वहां दुकानों से खूब बिक्री हो रही है। जो लोग जाम में रुके हैं, उनको खाने-पीने की चीजें तो उन्हीं दुकानदारों से उपलब्ध हो रही हैं। ऐसे में उनकी बिक्री बढ़ी है न कि व्यापार ठप हुआ है।
विज्ञापन