{"_id":"603f9cc50f9e307a047ccc68","slug":"akhilesh-yadav-attack-on-up-government-said-bjp-betrayal-with-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, बोले- बुंदेलखंड संग सरकार ने किया विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, बोले- बुंदेलखंड संग सरकार ने किया विश्वासघात
Wed, 03 Mar 2021 07:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने आए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए पूरे बुंदेलखंड के संग विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा की सौ प्रतिशत मदद की। विधायक और सांसद बीजेपी के बने लेकिन, सरकार बनने के बाद भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता को सौ प्रतिशत धोखा दिया। बजट की बात आई तो कोई मदद नहीं की। सबसे अधिक बुंदेलखंड के किसान संकट में हैं। महोबा और झांसी में आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। अखिलेश ने सपा सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट को जानबूझकर लटकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा, सरकार इन प्रोजेक्ट की गति धीमी कर रही है, जिससे इन प्रोजेक्ट का श्रेय खुद ले सके। एंबुलेंस बर्बाद कर दी। पांच सौ बेड का अस्पताल भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। अब सरकार के गिनती के दिन ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन