फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh is having dreams of Mungeri Lal, will eat his mouth again: Maurya

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश, फिर मुंह की खाएंगे: मौर्य

Fri, 03 Dec 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is having dreams of Mungeri Lal, will eat his mouth again: Maurya
झांसी। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 में सत्ता में काबिज होने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 2022 में वह फिर मुंह की खाएंगे। बृहस्पतिवार को वह जीआईसी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो लूट, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और जंगलराज था, उसे उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली है। जमीनों पर खूब कब्जे होते थे। महिलाओं पर अत्याचार होता था। इन्हीं कारणों से जनता ने अखिलेश सरकार को उखाड़ फेंका। अब भाजपा की सरकार में विकास और विजय रथ दोनों साथ चल रहा है। 2022 में भाजपा की सरकार नहीं बनने के अखिलेश के दावे पर बोले कि वो ये बात 2014, 2017 और 2019 में भी कहते थे। मगर नतीजा ढाक के तीन पात रहा। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर वही हाल होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाकर, एयरपोर्ट, हवाई पट्टी, मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराकर दिखा दिया है कि विकास वास्तव में क्या होता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी एकदम दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed