{"_id":"67e857dd6bfd39096f016289","slug":"akhilesh-is-giving-absurd-statements-to-please-cow-smugglers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-523426-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘गो तस्करों को खुश करने के लिए अखिलेश दे रहे ऊलजलूल बयान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘गो तस्करों को खुश करने के लिए अखिलेश दे रहे ऊलजलूल बयान’
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव पर पलटवार किया। वे बोले, अखिलेश ने कहा कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, इसलिए गोशालाएं खोल रही है। गाय काटने वालों, गो तस्करों और गो मांस का व्यापार करने वालों को खुश करने के लिए सपा प्रमुख ऊलजलूल बयान दे रहे हैं।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश भारतीय ज्ञान परंपरा से अनभिज्ञ हैं। गाय विश्व की मां है। इस तरह का वक्तव्य देकर पूर्व सीएम ने यदुकुल, भगवान कृष्ण, बलराम, गाय पालने वाले किसान और भारतीय सनातन परंपरा का अपमान किया है। उनके बयान से यूपी का यदुवंश समाज भी आहत है। इसीलिए लगातार चुनावों में जनता सपा को दंड दे रही है। अब 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी। भाजपा और गोसेवा आयोग भी यूपी के 58 हजार गांवों में जा-जाकर गोवंश विरोधी मानसिकता वालों के खिलाफ जनता को जागरूक करेगा। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल बरसैनिया, भाजपा सह मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, मनमोहन गेड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। प