{"_id":"61a92743cd2f244378214e55","slug":"akhilesh-has-decided-candidates-on-all-four-seats-just-to-be-announced-jhansi-news-jhs2100754174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने चारों सीटों पर तय किए प्रत्याशी, बस घोषणा होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने चारों सीटों पर तय किए प्रत्याशी, बस घोषणा होना बाकी
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर में सभा करने के बाद बृहस्पतिवार की शाम को झांसी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों के साथ मैराथन मंथन कर चारों सीटों पर प्रत्याशी करीब करीब तय कर दिए हैं। सपा के बड़े नेताओं का कहना है कि अब बस घोषणा होना बाकी रह गया है। अखिलेश यादव ने इन लोगों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कह दिया है।
अखिलेश बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे झांसी पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां उन्होंने पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण यादव, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, सीताराम कुशवाहा को अपनी कार में बिठाया और सीधे होटल पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। होटल का गेट बंद कर लिया गया। चुनिंदा नेताओं को ही एक-एक कर अंदर जाने की अनुमति मिलती रही। इस दौरान अखिलेश ने चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से चर्चा कर झांसी की नब्ज टटोली। एक-एक कर उन्होंने चारों सीटों पर मजबूत प्रत्याशी, पार्टी की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई। हर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय मुद्दों के बारे में भी पूछा। साथ ही अलग-अलग कुछ लोगों से भी मुलाकात कर सुझाव मांगे।
कार्यकर्ताओं ने बयां किया दर्द, गुटबाजी की भी सूचना पहुंची
सपा में गुटबाजी भी चरम पर है। चुनाव में टिकट पाने को लेकर भी अलग-अलग विधानसभा से कई दावेदार हैं। सूत्रों ने बताया कि सपा अध्यक्ष के सामने पार्टी नेताओं की गुटबाजी की भी सूचना पहुंच गई है। उन्हें बताया गया कि इससे पार्टी को चुनाव में नुकसान भी हो सकता है। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का दर्द सुनाया। कहा उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष से मिले पूर्व विधायक
सपा, बसपा में रह चुके और कुछ समय पहले ही बीजेपी से निष्कासित किए जा चुके एक पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इससे लोग चर्चा करने लगे कि वो सपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पूर्व विधायक ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
आज झांसी में विजय रथ यात्रा निकालेंगे, सभा करेंगे पूर्व सीएम
सपा अध्यक्ष की शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे से विजय रथ यात्रा शुरू होगी। लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, कुंज वाटिका, मंडी तिराहा, विश्वविद्यालय गेट, मेडिकल कॉलेज गेट, मेडिकल बाइपास तिराहा पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वो बड़ागांव में महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। यहां से विजय रथ यात्रा का पहाड़ी में एक होटल पर स्वागत होगा। फिर अखिलेश चिरगांव में राष्ट्र कवि मैथिलीशरण कॉलेज, मोंठ में टीकाराम कॉलेज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।