{"_id":"25d122df6f3919b71a63bee4efde11ca","slug":"akhilesh-comment-on-digitized-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने कसा डिजीटल इंडिया पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने कसा डिजीटल इंडिया पर तंज
झांसी / ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार के डिजीटल इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि डिजीटल इंडिया की बात करने वाले अब गायब हैं, जबकि सपा सरकार क्रिकेट, कंप्यूटर और साइकिल के अनोखे तालमेल से शहर व गांव की दूरी को कम रही है। वह यहां बुधवार को आईजीसीएल के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करने आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संशोधित कन्या विद्या धन योजना तथा वन महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी बांटे।
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बगैर भाजपा का नाम लिए कहा कि वह आज डिजीटल इंडिया की बात कर रहे हैं जबकि हम लैपटाप बांटकर डिजीटल तकनीकी की पहले ही शुरूआत कर चुके हैं। वन महोत्सव के शुभांरभ के मौके पर बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार में वृक्षारोपण में घोटाला हुआ था। पौधों की गिनती बढ़ाने के लिए पेड़ों की डालियां काट कर जमीन में लगा दी गईं थीं। सपा सरकार ने दो साल में प्रदेश में दस करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा है, इसमें बुंदेलखंड को प्राथमिकता दी गई है। झांसी, ललितपुर व जालौन जनपद में एक - एक हजार एकड़ भूमि में पौधा रोपण होगा। तीनों जनपदों में भूमि चिह्नित कर ली गई है। सीएम ने कहा कि आपदा पीड़ित किसानों की जितनी मदद सपा सरकार ने की है, उतनी पहले कोई भी सरकार नहीं कर पाई है। पीड़ित किसानों के लिए कोष खुला है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की अन्य उपलब्धियां भी बताईं।
कार्यक्रम में उन्होंने जिले की 10 मेधावी बालिकाओं को कन्या विद्या धन के चेक प्रदान कर संशोधित कन्या विद्या धन योजना का शुभारंभ किया। साथ ही 25 छात्र - छात्राओं को लैपटॉप भी बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने आईजीसीएल की विजेता टीम सिजवाहा सिक्सर को ट्राफी व पांच लाख के चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह यादव व डा. रश्मि आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय आदि मौजूद रहीं।