फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhand Pratap got Prime Minister's successful scholarship

Jhansi News: अखंड प्रताप को मिली प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति

Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Akhand Pratap got Prime Minister's successful scholarship
झांसी। प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में झांसी का भी खाता खुल गया है। झांसी के 11वीं के छात्र अखंड प्रताप ने परीक्षा पास कर ली है। अब छात्र को दो वर्षों तक 75-75 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अनुसार कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्र की माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा होती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की परीक्षा लगभग तीन महीने पहले हुई थी। अब इसका परिणाम जारी हो गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उप निदेशक आरडी यादव ने बताया कि झांसी मंडल से एक छात्र अखंड प्रताप सिंह यादव का चयन हुआ है। ये छात्र कुलदीप इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह सौ विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की है। जल्द ही शासन की ओर से छात्र के बैंक खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। इसके लिए सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed