फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aircraft will get a 'vaccine' costing ten thousand rupees.

Jhansi News: विमानों का दस हजार रुपये का होगा टीका

Fri, 11 Sep 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aircraft will get a 'vaccine' costing ten thousand rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद के सभागार में मेला जलविहार की तैयारियों को लेकर बैठक बुंदेलखंड पीठाधीश्वर बाबा रामदास ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि-आयुष श्रीवास, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी की मौजूदगी में मंदिर के पुजारियों, कार्यक्रम संयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों व सभासदों के साथ मेले से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मंदिर पुजारियों एवं प्रबंधकों ने प्राचीन एवं प्राण प्रतिष्ठित भगवान के विमानों के टीकों की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखा गया। जनभावनाओं और धार्मिक महत्व का सम्मान करते हुए पालिका अध्यक्ष ने विमानों का टीका नौ हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये करने की घोषणा की।
इस दौरान मेले को भव्य, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। विमान मार्ग पर बने सभी गड्ढों को तत्काल भरकर मार्ग को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। विमानों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस विमान मेला प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जर्जर लाइट खंभों व झूलते हुए तारों की मरम्मत का काम तुरंत पूरा किया जाएगा। टैंकरों से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में चित्रा, बृजेंद्र तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रिंकू महाराज, शरद खरे, चंचल कन्थरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, महेन्द्र पाठक, अनुज नायक, कल्पना कनकने, अखिलेश सेठ, प्रणव द्विवेदी, दीपू मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed