फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ahirwar community to perform grand Surya Yajna.

Jhansi News: अहिरवार समाज करेगा विशाल सूर्य यज्ञ

Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ahirwar community to perform grand Surya Yajna.
बंगरा.
विज्ञापन

ब्लॉक बंगरा स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में क्षेत्रीय सूर्यवंशी अहिरवार सेवा संगठन समाज समिति के तत्वावधान में महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर चर्चा एवं प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में श्री श्री 10001 भगवान सूर्य जी के यज्ञ के आयोजन के लिए समिति का गठन करने तथा यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज सम्मेलन आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। समिति के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गई।
विज्ञापन


बैठक में समाज को नशामुक्त बनाने, दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने तथा अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, जागरूकता और आपसी एकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के मुख्य अतिथि तुलसीदास नेता रहे, अध्यक्ष ने अहिरवार समाज की एकता एवं सामाजिक सुधार पर जोर दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि धनीराम ठेकेदार एवं पीतम अहिरवार सेवारा ने भगवान सूर्य जी के यज्ञ के आयोजन के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की।


कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गांवों से आए पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, मुखिया एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन बृजविहारी अहिरवार लुहरगांव ने किया तथा अध्यक्षता शंभूदयाल पठाकरका ने की।

इस अवसर पर अंकित सेवारा, हरिपत अहिरवार प्रधानाचार्य, ललता प्रसाद सिजारा, रामकुमार अहिरवार सिजारा, बृजविहारी अहिरवार लुहरगांव, प्रेम अहिरवार मऊरानीपुर, अध्यापक घासीराम चौकरी, देशराज अहिरवार सिजारा, रमेश चंद्र बंगरा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed