{"_id":"604d13218ebc3ed8330004bd","slug":"agriculture-mandi-will-be-start-jald-jhansi-news-jhs1907944149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द स्थापित की जाएंगी निजी कृषि मंडियां: उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द स्थापित की जाएंगी निजी कृषि मंडियां: उपाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश के जनपदों में निजी कृषि मंडियां स्थापित होंगी। उनका दावा है इसके जरिए किसानों को उपज का सही दाम मिल सकेगा।
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को रोजगार का हब बनाया जाएगा। इसका केंद्र झांसी होने से यहां के लोगों को भी फायदा होगा। अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। झांसी में तीन क्लस्टर स्वीकृ़त हो गए हैं। जल्द ही इनका काम शुरू हो जाएगा। इसके जरिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा। सरकार की तमाम योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। जल्दी ही नई निजी कृषि मंडियां आरंभ होंगी। कोल्ड स्टोरेज चलाने वालों को परिसर में ही उपमंडी चलाने की इजाजत होगी। जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यापारियोें के लिए सरकार ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। छोटे कामगारों को टूल किट व कुम्हारों को सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक चॉक दिए जा रहे हैं। जैविक खेती समेत अन्य खेती से जुड़े उद्योगों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है।
सदस्य दिलीप सेठ ने स्नातक विधायक की तर्ज पर व्यापारियों के लिए भी एमएलसी सीट सुरक्षित करने की मांग की। इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल समेत अन्य उपस्थित थे।