फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agricultural University is experimenting, hybrid gram will not be affected by heat.

Jhansi News: कृषि विश्वविद्यालय कर रहा प्रयोग, हाईब्रिड चने पर नहीं होगा गर्मी का प्रकोप

Thu, 07 Dec 2023 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University is experimenting, hybrid gram will not be affected by heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रबी के सीजन में पूरे बुंदेलखंड के किसान चने की खेती को लाभ की फसल मानते हैं लेकिन, जलवायु परिवर्तन और भीषण गर्मी के चलते उन्हें वह उपज नहीं मिल पाती, जिसकी उम्मीद किसानों को है। किसानों की इसी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए अब केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने देशभर में पैदा होने वाली चने की किस्मों पर शोध शुरू किया है। जिसमें चने की ऐसी किस्म तैयार की जा रही है जो अधिक गर्मी पड़ने पर भी किसानों को लाभ दिला सके।

दरअसल पूरे बुंदेलखंड में लगभग 3 लाख हेक्टेयर भूमि पर 26 हजार से अधिक किसान चने की खेती करते हैं। लेकिन, किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि फरवरी और मार्च में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी पड़ने लगती है। ऐसे में चने की गुणवत्ता प्रभावित होने के चलते किसानों को उम्मीद के अनुरूप पैदावार नहीं मिल पाती। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब व हरियाणा में पैदा होने वाले चने की किस्म को विश्वविद्यालय में एकत्र कर उनकी क्रॉस ब्रीडिंग कराना शुरू किया है। जिसमें उनका लक्ष्य यह है कि यहां ऐसी चने की किस्म को विकसित किया जाए, जो बुंदेलखंड की गर्मी को सहन करने के साथ ही किसानों को लाभ भी दे। विश्वविद्यालय ने यहां कृषि फार्म पर लगभग एक हजार किस्म की क्रास ब्रीडिंग कराते हुए उन्हें रोपा है।
विज्ञापन



संस्थान देशभर में पैदा होने वाले चने की एक हजार किस्म पर शोध कर रहा है। जिसमें अधिक गर्मी के समय चना की उपज प्रभावित न हो। क्वालिटी भी खराब न हो। इस शोध की सफलता के बाद बुंदेलखंड के किसानों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंशुमन सिंह, कृषि विशेषज्ञ, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed