फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agreement reached between farmer and head, water will reach cow shed

Jhansi News: किसान और प्रधान के बीच हुआ समझौता, गोशाला तक पहुंचेगा पानी

Wed, 22 Nov 2023 10:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached between farmer and head, water will reach cow shed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। राजघाट नहर के पानी को परवई में किसान द्वारा रोके जाने के मामले को जब अमर उजाला ने उठाया तो सिंचाई विभाग भी सक्रिय हो गया। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी पलींदा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान और किसान को मौके पर बुलाते हुए मामले का निपटारा कराने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद किसान ने पानी छोड़ने पर रजामंदी जता दी।

बता दें कि रक्सा क्षेत्र के डेली स्थित पलींदा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी गोशाला का संचालन किया जा रहा है। यहां गोवंश को हरा चारा मिल सके इसके लिए 18 एकड़ भूमि भी आवंटित है। लेकिन, इस भूमि को पानी नहीं मिल पाता है। यहां तक कि पानी आने से पहले परवई गांव के किसान ने नहर का पानी यह कहकर रोक दिया कि उसके खेत से होकर जाने वाले पानी से उसकी फसल बर्बाद हो रही है। किसान के इस काम से गोशाला की भूमि पर बरसीम भी सूख गई। विवाद सिंचाई विभाग से लेकर पुलिस तक पहुंंचा पर, कोई नतीजा नहीं निकला। इस पूरे मामले को अमर उजाला ने बुधवार को प्रकाशित किया तो सुबह 8 बजे ही सिंचाई विभाग की टीम जेई के साथ मौके पर पहुंच गई। पलींदा के प्रधान कालीचरण और किसान को बुलाकर अधिकारियों ने वार्ता की तो किसान पानी छोड़ने को राजी हो गया। हालांकि, किसान ने इसके लिए कुछ समय मांगा है।
विज्ञापन

वर्जन
आज हमारी टीम सुबह पलींदा गांव पहुंची थी। यहां प्रधान और किसान के बीच समझौता करा दिया गया है। आगामी दो-तीन दिन में गोशाला को पानी मिलने लगेगा।
सिद्धार्थ सिंह, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed