फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agency sanchalak with fight

एजेंसी संचालक ने की कर्मचारी के साथ मारपीट

Tue, 15 Nov 2022 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Agency sanchalak with fight
झांसी। सदर बाजार थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पति की एजेंसी संचालक पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजौली पुलिस चौकी के पास निवासी अंजना अहिरवार ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसके पति सुनील अहिरवार भगवंतपुरा स्थित एक एजेंसी में काम करते हैं। पिछले कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। आठ नवंबर की रात पति घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान एजेंसी संचालक का फोन आया कि आकर वेतन ले जाओ। इस पर पति खाना छोड़कर तत्काल एजेंसी पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां एजेंसी मालिक पवन साहू ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। साथ ही मोबाइल व सात सौ रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
महिला के साथ मारपीट, चार पर एफआईआर
झांसी। डगरवारा निवासी शिरोमणि सिंह ने रक्सा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी ऊषा गांव में ही किराने की दुकान खोले हुए है। आए दिन गांव के ही कुछ लोग दुकान पर आकर बदतमीजी करते हैं। इसका विरोध करने पर सोमवार को उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे मजदूर सुक्खन व रविंद्र को भी पीटा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हरी सिंह, जयराम, सतवीर व हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed